faridabad crime टेलिग्राम टास्क देकर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

ठगी के पैसो को ATM व ई-मित्र/CSC से निकालता था आरोपी

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर 19, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 12 फरवरी को उसके पास कॉल आया औऱ टेलिग्राम पर टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसे टेलिग्राम पर टास्क दिये गये जिसके बदले उसे करीब 2000/-रू के करीब पैसे दिये गये। उसके बाद उससे विभिन्न टास्क के बदले 94,801/-रू लिये गये। लेकिन कोई पैसा वापिस नही दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अकबर(30) वासी जिला डींग राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अकबर खाते में आये ठगी के पैसो को ATM व ई-मित्र/CSC से निकालता था। अकबर 10वीं पास है व गांव में ही ई-मित्र चलाता है। आरोपी को मानीनय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पूर्व में साबिर (खाताधारक), मुकद्दर व रहिश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!