हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीराम जुनेजा को पत्नी शोक

फरीदाबाद, 25 सितम्बर। हरियाणा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व एयर फोर्स रोड़ व्यापार मंडल के प्रधान श्रीराम जुनेजा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण जुनेजा स्वर्गवास हो गया। श्रीमती किरण जुनेजा अपने पीछे एक पुत्र गौरव जुनेजा व पुत्री कनिका के अलावा भतीज जगदीश जुनेजा, मनीष जुनेजा से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा एन.एच. तीन ई ब्लॉक से चलकर सैनिक कालोनी स्थित शमशान घाट पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलक्खा, सतीश फागना, मेयर प्रवीण जोशी, पूर्व मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पार्षद नीरज भाटिया, महेश लोहिया, भगवान सिंह, सुमन बाला, मनोज नासवा, हरिकृष्ण गिरोटी, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह खट्टर, सागर दुआ, जगदीश जुनेजा, मनीष जुनेजा के अलावा लोगों शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!