साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने टेलिग्राम टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-31, फरीदाबाद में रहने वाले व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई, जिसपर ठगों ने उसे टेलिग्राम पर टास्क पूरा कर घर बैठे पैसे कमाने के बारे में बतलाया गया। जिस पर शिकायतकर्ता को टेलिग्राम के जरिये टास्क दिये गये, जिनको पूरा करने के एवेज में 4500/-रू उसके खाता में भेजे गये। इस तरह वह लालच में आ गया और टास्क के लिए उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगों के खातों में 5,23,000/-रू में भेज, जिसके बदले ठगों द्वारा काई पैसा नही दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए नोएडा से अक्षय (25) वासी गांव सेठन जिला अजमेर व मुकुल (22) वासी फुल्लेैरा, जयपुर को फुल्लेैरा से गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले साथ में पढाई करते थे। मुकुल खाताधारक है जिसने अपना खाता अक्षय को दिया था, वही अक्षय ने खाता को आगे ठगों को दिया था। आरोपी अक्षय नोएडा में प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता था। आरोपीयों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!