जुआ खिलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया काबू, आरोपी से 10050/-रु बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध सेक्टर-48 की टीम ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल सिंह वासी सरस्वती कॉलोनी सेहतपुर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नियर पानी प्लान्ट SGM नगर से जुआ खिलाते हुए काबू किया है। आरोपी तलाशी लेने पर आरोपी से 10050/- रूपये नकद, 1 बाल पेन व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामन आया कि आरोपी बेरोजगार हैं। अपने खर्चें को चलाने के लिए जुआ खिलाने का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में भी जुआ खिलाने का मामला थाना SGM नगर में दर्ज है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!