डीसीपी एनआईटी ने NIT-5 स्थित हुक्का बार में डाली रेड, आरोपी बार मालिक के खिलाफ पोइजन एक्ट तथा तंबाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) के तहत मुकदमा दर्ज

– ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर सैंपल चेक करवाया गया जिसमें निकोटिन की मात्रा पाई गई है

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने NIT-5 स्थित डाउनटाउन हुक्का बार में रेड करके हुक्का बार से प्रतिबंधित हुक्का जब्त करके हुक्का बार संचालक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बाबू के आरोपी का नाम शुभम है जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि nit-5 नंबर मार्केट में डाउनटाउन नामक बार में प्रतिबंधित हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी एनआईटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर बार में प्रतिबंधित हुक्का सर्व किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मौके से प्रतिबंधित 5 हुक्का व निकोटिन पदार्थ से युक्त 5 डिब्बे जब्त किया गया है। पूछताछ करने पर बार में मौजूद युवकों से पता चला कि उन्हें फ्लेवर्ड हुक्के के नाम से हुक्का सर्व किया जा रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार को बुलाकर चेक करवाया गया तो इसमें निकोटिन की मात्रा पाई गई। इस प्रकार के फ्लेवरड हुक्का में निकोटिन का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि बार मालिक शुभम मौके से फरार है जिसे बाद में काबू किया गया। एनआईटी थाने में बार मालिक के खिलाफ मुकदमा तंबाकू नियंत्रण कानून व विष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!