हर महीने की 10 तारीख तक राशन बांटना सुनिश्चित करें डिपो होल्डर : राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश

फरीदाबाद। सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं सभी इंस्पेक्टर के साथ बैठक ली। जिसमें मंत्री राजेश नागर ने सभी राशन डिपो द्वारा 10 तारीख तक राशन वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डिपो होल्डर की निरंतर जनता से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस बारे में त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिसके नाम डिपो होल्डर आवंटित है वही व्यक्ति राशन का वितरण करें। यदि कोई और व्यक्ति उनके आधार पर राशन का वितरण करते पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही राशन डिपो के बाहर डिपो होल्डर का नाम, लाभार्थियों की संख्या आदि उल्लेखित करते हुए स्पष्ट बोर्ड लगा हुआ होना चाहिए। इस बारे में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सभी इंस्पेक्टर्स की हर महीने 4 से 6 डिपो को जांच करने की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही हर 10 तारीख तक किस डिपो में कितना राशन वितरित हुआ, उसकी रिपोर्ट है उनको उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वह दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें। यदि उनकी तरफ से भी कोई लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि डिपो होल्डर सभी राशन लाभार्थियों को पूरा और समय पर राशन दें क्योंकि यह उनका हक है।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सभी अधिकारियों से कहा कि हमें शासन और प्रशासन के बेहतर संयोजन से जनता को लाभ पहुंचाना है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना आपको बर्दाश्त करनी है, ना मैं बर्दाश्त करने वाला हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!