पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन सेक्टर 30 में एसीपी सराय देवेंद्र यादव की उपस्थिति में महिला पुलिस ट्रेनीज को हथियारों की दी जानकारी

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत झंडा दिवस के अवसर पर फरीदाबाद पुलिस लाइन सेक्टर 30 में एसीपी सराय देवेंद्र यादव के नेतृत्व में लाइन ऑफिसर, वेलफेयर इंस्पेक्टर सत्यवीर, सीडीआई, असलाह शाखा इंचार्ज एएसआई अनूप की मौजूदगी में महिला पुलिस ट्रेनीज को सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले हथियारों के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “पुलिस झंडा दिवस” फरीदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैैं। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न एक्टिविटी जैसे कि साइबर जागरूक, शहीद जवानों को याद करना, खेल खिलाकर, खेल की भावना को प्रोत्साहित करना, इत्यादि इसी के चलते आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में एसीपी सराय की मौजूदगी में महिला पुलिस ट्रेनीज को हथियार तथा टियर गैस उपकरणों के संबंध में जानकारी दी गई जिसमे महिला पुलिसकर्मियों को इन हथियारों को उपयोग करते समय सावधानियां के बारे में अवगत करवाया गया तथा इन्हें किस प्रकार उपयोग करना है तथा अपने बचाव के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी जानकारी दी गई।



