समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी ने सार्वजनिक स्थानों और रोडों पर खुलेआम दारु पीने वाले तथा अवैध रूप से घर से दारू बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की

फरीदाबाद, 20 अप्रैल। समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी ने पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा से सैक्टर-21 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में मुलाकात की और सार्वजनिक स्थानों और रोडों पर खुलेआम दारु पीने वाले तथा अवैध रूप से घर से दारू बेचने वालो और उनके साथ संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
अभिषेक गोस्वामी ने पुलिस आयुक्त को बताया कि फरीदाबाद की सडक़ें और सार्वजनिक स्थान अवैध रूप से दारु पीने वाले और पिलाने वालों का अड्डा बन चुकी है। फरीदाबाद की ज्यादातर कालोनी में घरों से अवैध रूप से दारू बेचने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जोकि चिंता का विषय है। क्योंकि घरों से बेचीं जाने वाली दारू अवैध होने के साथ-साथ इसके क्वालिटी स्टैंडर्ड की परख भी नहीं हो पाती, जिस कारण शराब पीने वालों के शरीर को ज्यादा नुकसान का खतरा लगातार बना रहता है। जिस प्रकार से बेखौफ होकर शराब माफिया घर-घर शराब सप्लाई कर रहे हैं और घरों से ही शराब बेचने का कार्य कर रहे हैं, यह बेहद निंदनीय है और भविष्य आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के साथ-साथ समाज को भी गंदा करने का कार्य कर रहे हैं। अभी हाल ही में समय सिंह नामक शराब माफिया निवासी गली नंबर-35 संजय कॉलोनी सेक्टर-23 का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह स्पष्ट रूप से संजय कालोनी चौकी के पुलिस कर्मियों पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है और उनके साथ अपनी मिलीभगत बता रहा है।
शराब माफियाओं और ऐसे पुलिस कर्मियों के कारण पुलिस महकमे के प्रति समाज में गलत संदेश जा रहा है। साथ ही पूरे फरीदाबाद शहर में शराब के ठेके जहां जहां मौजूद हैं, वहां रोड़ों पर खुलेआम रूप से शराबी लोग भी कानून की अवहेलना कर दारु पी रहे हैं। जिस कारण शहर के रोडों पर शाम के समय महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो गया है और युवाओं के मस्तिष्क पर पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इन सब बातों को गंभीरता से लेते हुए शराब माफियाओं और दोषी पाए जाने पर उनके साथ संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की बात कहीं। जिस प्रकार कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए मास्क न पहनने वालो के चालान काटे जा रहे है, उसी तरह सार्वजनिक स्थानों और रोडो पर खुले रूप से दारु पीने वालों के भी कानून के तहत चालान पुलिस द्वारा काटे जाएं। ताकि लोगों मे भी ऐसे घृणित कार्य करने पर खौफ बने एवं पुलिस प्रशासन पर भी जनता का विश्वास बना रहे और शहर में कानून का पालन करने हेतु जनता में जागरूकता बढ़े।
अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि अगर इन सब समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वह सकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिकायत कर समस्याओं का समाधान करने की मांग करेगें।



