देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी विशाल डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मलेरना रोड़ सेक्टर-63 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा व जिंदा रोंद को गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर किसी अनजान व्यक्ति से 4500/-रु से खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में ओल्ड थाने में अवैध हथियार का मामला दर्ज है। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!