श्रद्धांजलि सभा कर राजरानी को किया याद

बल्लभगढ़ 7 सितम्बर : जिले के अतिथि अध्यापकों ने महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि-सभा का आयोजन किया। विदित हो कि 7 सितम्बर, 2008 को रोहतक प्रदर्शन के दौरान अतिथि अध्यापिका राजरानी दिवंगत हो गई थीं। राजरानी की 16वीं पुण्यतिथि पर जिले के सैंकड़ों अतिथि अध्यापकों ने सामुहिक रूप से यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में यजमान के रूप में संयोजक ईनामी सिंह तेवतिया, उमेश शर्मा, सिंह राज विशेष रूप से उपस्थित रहे और आहुति डालकर यज्ञ को सम्पूर्ण किया। उपस्थित अतिथि अध्यापकों ने दो मिनट मौन रखकर राजरानी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

जिला प्रधान रघु वत्स ने बताया कि अतिथि अध्यापक अपनी मांगो को लेकर पिछले 18 वर्षों से संघर्षरत हैं। भाजपा के द्वारा चुनाव पूर्व किया वादा आज तक अधूरा है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में राज्यकार्यकारणी के आह्वान पर प्रदेशभर का अतिथि अध्यापक 9 सितम्बर, शनिवार को करनाल में महाक्रोश रैली करने जा रहे हैं। जिसमें जिले के अतिथि अध्यापक भारी संख्या पहुंचेंगे। सरकार को चाहिए कि अपने वादे के अनुरूप अतिथि अध्यापकों को तुरन्त प्रभाव से नियमित करे। श्रद्धांजलि सभा में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा गया।

इस अवसर पर विजयपाल नरवाल, ललित शर्मा, भागीरथ शास्त्री, सुन्दर भड़ाना, दुष्यन्त त्यागी, ऋषि पाल, मनोज शास्त्री, लोकेश शास्त्री, कुलदीप कौशिक, संत सिंह, वीरेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र मिश्रा, केशव दत्त, अनील कुमार, अनुज कुमार, पं. रवि मोहन शास्त्री, चन्द्र प्रकाश, आनन्द शर्मा, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र कुमार, सरला रानी, संतोष तेवतिया, प्रवीण कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!