दुर्गा शक्ति NIT-3 की टीम ने सेफ सिटी के अंतर्गत रात्रि में एक महिला और 2 लडकी को घर पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि के समय एक महिला और 2 लडकी को ERV से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 11:45 बजे ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान NIT-2 के पास एक महिला और 2 लडकी मिली। महिलाओं ने बताया कि वह डबुआ कॉलोनी की रहने वाली है व घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा। ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने महिला व 2 लडकियों को डबुआ कॉलोनी तक गाडी सरकारी से उसके घर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!