चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रिंकू फरीदाबदा के सेक्टर-30 के एत्मादपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर तिगांव पुल के पास से काबू किया है। आरोपी पुलिस को देख कर भागने लाग पुलिस टीम ने साथी सिपाही की मद्द से आरोपी को काबू किया है। आरोपी से मौके पर थाना आदर्श नगर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है। आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल किसी अनजान व्यक्ति से 1500/-रुपए में खरीदी थी। आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



