DHBVN सर्कल सेक्टर-23 प्राँगण पर कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियन्ता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की

फरीदाबाद : दक्षिण हरियाणा बिजली निगम फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्तिथ सर्कल कार्यालय पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस-भिवानी) के बैनरतले फरीदाबाद के प्राँगण में डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर कर्मचारियों की लाम्बित समस्याओं का निदान ना होने से खफा कर्मचारियों ने अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन किया । कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे इस प्रदर्शन के अवसर पर प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र विशेषरूप से मौजूद रहे । कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा ने बताया कि अधीक्षण अभियन्ता के बुलावे पर जब चारों यूनिटों के प्रधान व सचिव सहित यूनियन के तमाम पदाधिकारी कर्मचारियों की माँगों को हल करवाने के लिये उनके दिए गए समय पर कार्यालय पहुंचे तो उनके दवारा टालमटोल की गई जिससे गुस्साये कर्मचारियों ने दरी बिछाकर अपना विरोध करने को मजबूर हुए ।
कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षण अभियन्ता कर्मचारियों की जायज लाम्बित समस्याओं को अनसुना करते हैं और उनके कामों की अनदेखी के चलते ऐसा हुआ है कि मजबुरन कर्मचारियों को यह विरोध करना पड़ रहा है । जिसका यूनियन ने एक विरोध पत्र भी जारी कर इस बात से अवगत कराया है और कहा है कि अभी तो आज यह विरोध प्रदर्शन सांकेतिक प्रदर्शन है अगर कर्मचारियों की जायज समस्याओं को जल्द नही सुना गया । तो आगामी 17 नवम्बर सोमवार से कर्मचारी आन्दोलित होते हुए अपनी दरी पर बैठेगा और अधीक्षण अभियन्ता की इस नाकामी की खिलाफत में अपना जोरदार विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा ।
कर्मचारियों की समस्याओं में प्रमुख समस्या टी एन्ड पी नही देने का मुख्य मुद्दा है जिसके कारण कई कर्मचारियों की जान पर आन पड़ रही है और कई तो मौत के गाह में समाते हुए शहीद हो गए हैं । यूनियन के बार बार कहने पर भी कर्मचारियों की किसी भी समस्या को सुना नही जाता । जिससे यूनियन आन्दोलित है और मजबुरन अपने प्रदर्शन को करने के लिये आज बाध्य है । प्रदर्शन के इस मौके पर एनआईटी के प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव मुकेश शर्मा व ग्रेटर के प्रधान सुनील चौहान, सचिव रविदत्त शर्मा व बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल शर्मा, सचिव सुरेन्दर कौशिक व ओल्ड के प्रधान सन्दीप कुमार, सचिव सत्यवान लोहचब सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।



