प्रेमी जोड़े द्वारा नेफथलीन की गोली खाने के मामले में पुलिस ने दोनो को बीके अस्पताल में करवाया भर्ती

फरीदाबाद : पुलिस को टेलीफोन से सूचना मिली थी कि प्याली चौक के पास एक ऑटो खड़ा है जिसमें एक लडक़ा-लडक़ी बैठे हैं जो नशे की हालत में लग रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों शादी करना चाहते हैं और इसके लिए घर से भाग गए थे। इस संबंध में सारन थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है जिसकी करवाई जारी है।

पूछताछ के दौरान लडक़ी ने शौचालय जाने के लिए कहा जो एक महिला को लडक़ी के साथ शौचालय भेजा गया जहां लडक़ी ने शौचालय से नेफथलीन की दो गोलियां ले आई। लडक़ी ने एक गोली अपने प्रेमी को दे दी तथा दूसरी खुद खा गई। पुलिस कर्मियों ने गोली तुरंत बाहर निकलवाने की कोशीश की, लडकी के मुंह से गोली निकाल ली गई लेकिन तब तक लडक़ा निगल चूका था। पुलिस ने तुरंत दोनों को बीके हॉस्पिटल भर्ती करवाया जहां उनका इलाज किया गया।

लडक़ा और लडक़ी दोनों खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर ने आगामी इलाज के लिए सफदरजंग रेफर किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!