13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, झण्डा खरीदने के लिए किसी भी नागरिक को बाध्य नहीं किया जाएगा : डीसी

– आमजन अपने नजदीकी राशन डीपो से खरीद सकते हैं झण्डे

– डीसी ने अपील की, अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें सभी जिलावासी

फरीदाबाद : डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में आगामी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला फरीदाबाद में 35800 झण्डे बटवाने निर्णय किया है। यह सभी झण्डे राशन डिपो के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाएं जाएँगे। एक झण्डे का शुल्क 25/- रूपये निर्धारित किया गया है। झण्डा खरीदने के लिए किसी भी नागरिक को बाध्य नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सभी जिलावासी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस वर्ष भी लोगों को 13 से 15 अगस्त तक भारत के स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह व देशभक्ति के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। कोई भी नागरिक अपने नजदीक के राशन डिपो से 25/- रूपये में झण्डा प्राप्त कर सकता है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, एनआईटी फरीदाबाद 8168792654 तथा सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद/बल्लभगढ़ 9818464415 से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!