कोटा राजस्थान गया हुआ था परिवार, पीछे से घर में की चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

फरीदाबाद- 15 मार्च की रात को थाना पल्ला के अंर्तगत धीरज नगर एत्मादपुर स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी नरेश(32) व संतोष(34) वासी भट्टा कॉलोनी नोएडा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिव शंकर साह वासी धीरज नगर एत्मादपुर ने थाना पल्ला में दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को अपने परिवार के साथ वह कोटा राजस्थान गया था। 16 मार्च को जब वापिस लौटा तो देखा कि घर से सोने के आभुषण व 70,000 रुपये नकद चोरी कर लिये गये थे। शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आदतन चोर है, जिन पर नोएडा व फरीदाबाद में चोरी के 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जिन्होंने 15 मार्च की रात को छत के रास्ते से शिकायतकर्ता के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से सोने के आभुषण व 70,000 रुपये नकद चोरी करके फरार हो गये थे। जिनको आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!