faridabad crime वाहन चोरी के अलग-अलग मामलो में 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा बार्डर व AVTS भूपानी की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बार्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय(22) व बबलू(19) वासी गांव दादर शेखपुर फरीदाबाद से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है वहीं अपराध शाखा AVTS भूपानी ने तालिम(31) वासी भरतपुर राजस्थान से चोरी की स्कूटी बरामद की है।

अजय पर पूर्व में चोरी के 6 मामले व बबलू पर 2 मामले दर्ज है वहीं तालिम पर चोरी के 11 मामले दर्ज है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!