फरीदाबाद नगर निगम चुनाव : भाजपा ने 41 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, प्रवीन जोशी को मेयर पद

फरीदाबाद : फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने प्रवीन जोशी को मेयर पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा 40 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है।

फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने प्रवीन जोशी को मेयर पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा 40 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है। वहीं, गुरुग्राम से भाजपा ने महिला मोर्चा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजरानी मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में नगर निगम चुनाव दो मार्च जबकि वोटों की गिनती 12 मार्च को होगी।

राजनीतिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक : प्रवीन जोशी का राजनीतिक परिवार से ताल्लुक है। उनके पति संदीप जोशी हरियाणा सरकार में चेयरमैन पद पर रह चुके हैं और हरियाणा भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। संदीप जोशी के पिता स्वर्गीय रमेश जोशी नब्बे के दशक में हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। गौरतलब है कि नगर निगम में पहली बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हो रहा है और यह पद महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा की तरफ से करीब 20 दावेदारों ने आवेदन किया था।

किसे कहां से मिला टिकट
1. मेयर प्रत्याशी- श्रीमती प्रवीण जोशी

2. वार्ड नंबर 1- मुकेश डागर जाट

3. वार्ड नंबर 2- राजेश डागर जाट

4. वार्ड नंबर 3- रवि कश्यप

5. वार्ड नंबर 4- संगीता भारद्वाज पंडित

6. वार्ड नंबर 5- शीतल देवी पत्नी जयवीर खटाना गुज्जर

7. वार्ड नंबर 6- गायत्री देवी

8. वार्ड नंबर 7- सवीता भडाना

9. वार्ड नंबर 8- राकेश लोहीया

10. वार्ड नंबर 9- संगीता भाटीया

11. वार्ड नंबर 10- भगवान सिंह

12. वार्ड नंबर 11- बबीता भड़ाना

13. वार्ड नंबर 12- समुन बाला

14. वार्ड नंबर 13- हरी कृष्ण गिरोटी

15. वार्ड नंबर 14- नरेश नंबरदार

16. वार्ड नंबर 15- जसवंत सिंह

17. वार्ड नंबर 16- मनोज नासवा

18. वार्ड नंबर 17- कर्मबीर बैंसला गुज्जर

19. वार्ड नंबर 18- शोभा पत्नी सतीश चंदीला

20. वार्ड नंबर 19- जगत सिंह फागना

21. वार्ड नंबर 20- दीपक बैंसला गुज्जर

22. वार्ड नंबर 21- वीरेंद्र भडाना गुज्जर

23. वार्ड नंबर 22- हरेंद्र भडाना गुज्जर

24. वार्ड नंबर 23- गजेंद्र भडाना गुज्जर

25. वार्ड नंबर 24- अजय प्रताप भड़ाना

26. वार्ड नंबर 25- सीमा सुमंत

27. वार्ड नंबर 26- लाल कुमार मिश्रा

28. वार्ड नंबर 27- सरोज शीशराम

29. वार्ड नंबर 28- अमित भारद्वाज

30. वार्ड नंबर 29- विजय बैंसला

31. वार्ड नंबर 30- अनिल नागर

32. वार्ड नंबर 31- सैफाली सिंगला

33. वार्ड नंबर 32- विनोद भाटी

34. वार्ड नंबर 33- ज्योति सिलानी

35. वार्ड नंबर 34- संजीव कुमार

36. वार्ड नंबर 35- सचिन शर्मा

37. वार्ड नंबर 36- कुलदीप सिंह साहनी

38. वार्ड नंबर 37- मुकेश कुमार अग्रवाल

39. वार्ड नंबर 38- अनिता कुमारी

40. वार्ड नंबर 39- रूमा

41. वार्ड नंबर 40- नवीन चेची एडवोकेट गुज्जर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!