13 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए अग्रसेन चौकी प्रभारी प्रदीप मोर व उनकी टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है!

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दर्शन(19) है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फरीदाबाद में धियाड़ी मजदूरी का काम करता है। 3 जून को 13 वर्षीय नाबालिक लड़की आरती (काल्पनिक नाम) की मा ने चौकी में आकर शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि 2 जून को उनकी लड़की कहीं चली गई थी और वापस लौट कर नहीं आई। उन्होंने बताया कि उन्होंने हर जगह अपनी लड़की की तलाश की परंतु उन्हें उसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

शिकायत के आधार पर सिटी बल्लभगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू की गई। तकनीकी सहायता के आधार पर लड़की के दिल्ली में होने का पता चला जिसके पश्चात पीएसआई कपिल और मुख्य सिपाही इंद्रजीत की टीम द्वारा दिल्ली के नांगलोई व आसपास के एरिया में लड़की की तलाश की गई परंतु वहां से पता चला कि लड़की करीब आधे घंटे पहले वहां से निकल चुकी है इसके पश्चात पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए लड़की को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 3 से बरामद किया गया। लड़की को वहां से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और लीगल एडवाइजर बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान करवाए गए जिसमें उसने बताया कि उसे दर्शन नाम का लड़का भगा कर ले गया था। इसके पश्चात मामले में पोक्सो की धाराएं जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू की गई जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी दर्शन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लड़की के पड़ोस में रहता है और पिछले 1 साल से लड़की से बातचीत करता है। आरोपी शादी का झांसा देकर लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और बिहार जाने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे परंतु पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। यदि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो आरोपी लड़की को लेकर बिहार चला जाता है और उसे ढूंढने में काफी समय और लग सकता था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!