फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को क्रेटा गाड़ी में शराब तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार, 50 पेटी देशी शराब बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की टीम ने अवैध शराब के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित (30) तथा अजब सिंह (44) का नाम शामिल है आरोपी अमित पानीपत का रहने वाला है वहीं आरोपी अजब सिंह फतेहपुर, दिल्ली का निवासी है जिन्हें थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से क्रेटा गाड़ी में अवैध शराब ले जाते हुए नीलम बाटा रोड पर स्थित जी टाउन वाइन शॉप के पास से काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से मौके पर 50 पेटी देशी शराब मोटा मसालेदार की बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में शराब तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पास के ठेके पर काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ गाड़ी में आए थे जो वह व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित ड्राइवरी का काम करता है और अजब सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी अमित के खिलाफ इससे पहले भी शराब तस्करी के 3 मुकदमे दर्ज है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!