फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद व जिंदा कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अनुभव वासी गांव बदरौला, फरीदाबाद को एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित चिमनी बाई चौक, फरीदाबाद के पास से व थाना पल्ला की टीम ने अंशुल वासी मीठापुर, दिल्ली को एक देसी कट्टा सहित गणपति कॉलोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!