फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 देसी कट्टा बरामद व जिंदा कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने अभिषेक वासी बाढ मौहल्ला, ओल्ड फरीदाबाद को गांव निमका के पास से, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने य़श वासी गाँव अंजरौंदा, फरीदाबाद हाल आशियाना फ्लैट सेक्टर-56, फरीदाबाद को पार्किंग सेक्टर-56 से, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 ने सोनु वासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद को ओल्ड रेलवे रोड फरीदाबाद व साहिल वासी गांधी कॉलोनी को पल्ला पुल फरीदाबाद के पास से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!