फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जितेन्दर उर्फ लाला वासी टिला मोहल्ला, कांमा, भरतपुर हाल पदम नगर फरीदाबाद को सेक्टर-65 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट, एक्साईज एक्ट, चोरी के पांच मामले दर्ज है।

अपराध शाखा DLF की टीम ने नैतिक वासी ए.सी. नगर, फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित टीटू कॉलोनी, गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!