फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 01 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्यन(24) वासी AC नगर फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित भूपानी एरिया फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं अपराध शाखा AVTS -2 की टीम ने राजबीर वासी गांव भूपानी फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित IMT रोड फरीदाबाद गांव सोतई के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!