फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तालिम वासी कलंदर कॉलोनी, फरीदाबाद को अवैध देसी कट्टा सहित टाइन पार्क, सेक्टर-12 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम गौरव उर्फ मोनू वासी खाजंदा, नूंह हाल नेहरू कॉलोनी, फरीदाबाद को पुलिया नम्बर-3 के पास से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



