फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच बॉर्डर व DLF की टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने शिवम(21) वासी तिलपत पल्ला फरीदाबाद को मथुरा रोड, फरीदाबाद से 1 देसी कट्टा सहित व क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने सुरजीत(19) वासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद को धीरज कालोनी फरीदाबाद के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!