जिला बार रूम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

  • 285 लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य की जांच करवाई

फरीदाबाद, 7 नवम्बर। सैक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय परिसर के बार रूम में आज एक स्वास्थ्य जांच शिविर का संतोष अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। शिविर का आयोजन हंस वाहिनी की चेयरपर्सन मंशा पासवान तथा महिला एवं बाल विकास परिषद के चेयरमैन अधिवक्ता डा. तरूण अरोड़ा द्वारा किया गया। इस शिविर का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के.पी. तेवतिया ने रिबन काटकर किया।

इस मौके पर हुए आए सभी अतिथियों का अधिवक्ता डा. तरूण अरोड़ा व महिला अधिवक्ता मंशा पासवान ने बुक्के देकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी तेवतियाव महासचिव संदीप पाराशर ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है। इसी कड़ी में साथी अधिवक्ता तरूण अरोड़ा व महिला अधिवक्ता मंशा पासवान के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिवक्ता व कोर्ट में आए हुए लोग अपने स्वस्थ की जांच करवाकर शरीर में उत्पन्न समस्या का ईलाज करवाकर उसे जड़मूल से समाप्त करवा रहे है। आज भी 285 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई है।

इस मौके पर दीपू रावत उपाध्यक्ष, अनिल कुमारी उपाध्यक्ष, आशीष अरोड़ा सयुक्त सचिव एवं बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी जिला अधिवक्ता संघ तथा पीएलसी के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!