विश्व ब्राह्मण महासंघ (भारत) के चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण सभा में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश : विश्व ब्राह्मण महासंघ (भारत) के चेयरमैन पंडित रविकांत शर्मा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पूरी टीम के साथ उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण उम्मीदवारों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में पीलीभीत पहुंचकर जतिन प्रसाद को शीतला माता का प्रसाद दिया एवं चुनरी उढाकर आशीर्वाद देते हुए बताया कि पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे फिलहाल पीलीभीत सांसद के उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पंडित रविकांत पीलीभीत ने ब्राह्मण सभा में अपनी बात रखते हुए कर्मठ पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। और उन्होंने कहा कि भारी बहुमत के साथ ब्राह्मण वोटर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहा है और योग्य उम्मीदवार को ही चुनेगा। पंडित रविकांत ने बताया कि जतिन प्रसाद फिलहाल कर्मठ और योग्य उम्मीदवार हैं। इस अवसर पर सभा में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। जिसमें विशेष रूप से पंडित राजेश शर्मा, पंडित अमित शर्मा, पंडित धर्मेंद्र कौशिक, यूपी कार्यालय इंचार्ज पंडित सुनील शर्मा, एवं युवा टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।



