फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टा, 1 देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेंट्रल ने विकास वासी आदर्श नगर बल्लभगढ को एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस सहित गांव सेहतपुर फरीदाबाद से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने अमित वासी गांव खेडीकला फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित चंदीला चौक से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आरिश वासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित गांव गोच्छी से तथा क्राईम ब्रांच बोर्डर ने दिनेश वासी पर्वतीय कालोनी को एक देसी कट्टा सहित सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जिनको माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!