फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, 1 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा बरामद किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फरवरी को क्राईम ब्रांच NIT की टीम रोहित(25) वासी नगला पार्ट 2 पर्वततीय कालोनी फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-46 के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सुरजकुण्ड में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने देशी कट्टा 5000/-रू में आगरा से किसी व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!