फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 देसी कट्टे बरामद किये है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने भोला वासी फेतहपुर चन्दीला को देशी कट्टा सहित सेक्टर-21 A फरीदाबाद से, क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने सोनू वासी गाँव नामन गजादर जिला फिरोजाबाद हाल सैक्टर-22 गुरुग्राम को देशी कट्टा सहित नियर प्रेमनगर झुग्गी बाईपास रोड ओल्ड फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने प्रिन्स वासी गांव चान्दपर्सा जिला पुर्वी चंपारण बिहार हाल एस.जी.एम. नगर को देसी कट्टा सहित सेक्टर-21 D से गिरफ्तार किया है।

वहीं क्राइम ब्रांच ऊचा गांव की टीम ने राजु वासी गाँव तँदवाई जिला अकबरपुर पैजाबाद उतर प्रदेश हाल बालाजी कॉलोनी करनेरा बल्लबगढ को देशी कट्टा सहित बाई पास रोड सेक्टर-2 हुड्डा मार्किट बल्लबगढ से व एक अन्य मामले में आरोपी अनित वासी गांव विधूँरतीअता जिला सिवाण बिहार हाल बालाजी कॉलोनी गांव करनेरा फरीदाबाद को तिगांव पुल बाईपास रोड के पास से देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपितों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!