Faridabad Police ने विद्यार्थियों को दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में फरीदाबाद पुलिस के 31 थानों की टीम ने विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जागरूक

- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान को दिखाई हरी झंडी
फरीदाबाद : सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर को भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को उनकी 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस द्वारा कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसके निरंतर में फरीदाबाद पुलिस के 31 थानों की टीम ने विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय एकता के बारे में संदेश देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान के लिए हरी झंडी दिखाकर पुलिस टीम को अपने कार्यालय से रवाना किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह, आईपीएस द्वारा निर्देशित किया गया है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्कूलों में जाकर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता के बारे में जागरूक किया जाये। जिस पर फरीदाबाद पुलिस के 31 थानों की टीम द्वारा अलग-अलग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता के बारे में बताया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि अनेकता में एकता है और यही हमारे देशभारत की पहचान है। भारत विभिन्न भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है, परंतु एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। धर्म, भाषा और जाति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं और हमारी असली पहचान भारतीय होना है। एकजुट भारत ही मजबूत भारत है। जब पूरा देश एक साथ खड़ा होता है तो कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती। समाज में प्रेम, सम्मान और सहनशीलता से ही एकता बनी रहती है। राष्ट्र की ताकत उसकी एकता में है, मतभेद में नहीं। विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन उद्देश्य एक ही रखो-राष्ट्र का विकास।
पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “नशा मुक्त समाज” के संकल्प के साथ पुलिस की एक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।



