faridabad police की ‘सेफ सिटी’ अभियान के अंतर्गत कार्रवाई, महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर

faridabad police : पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है, जिसके निरंतर में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2/3 अक्तूबर 2025 की रात समय करीब 2:15 बजे दुर्गा शक्ति की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड चौक फरीदाबाद के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह चौहान कॉलोनी फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नही मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

आमजन को सूचित किया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है या फिर डायल 112 पर कॉल कर सकती है, जिस सूचना पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!