फरीदाबाद पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, हत्यारोपी काबू

बाईपास रोड, सेक्टर 17/18 कट पर 23 नवंबर की शाम चाकू मारकर की गई थी कार चालक की हत्या

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने काबू कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 नवंबर को शाम के समय बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट के पास एक कार चालक रविंदर की मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर थाना सेक्टर 17 में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा डीएलएफ को कार्यवाही सौंपी गई, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने मुख्य आरोपी सतीश वासी बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद को काबू कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सतीश, अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर बाईपास रोड पर दिल्ली बॉर्डर की तरफ जा रहे थे, रास्ते में आरोपितों ने अपनी मोटरसाइकिल से पीड़ित की गाड़ी के आगे कट मार दिया, जिसको लेकर उनकी पीड़ित से बहस हो गई और फिर बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट के पास सतीश ने चाकू निकालकर रविंद्र की गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया।

आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और वह दो-तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया है। जिसको गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!