भाजपा एससी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का फरीदाबाद एससी मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद। भाजपा एस मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एस मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान ने अजय खुंडिया को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है और एससी मोर्चा को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

अजय खुंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एससी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और पार्टी ने हमेशा एससी समाज के सम्मान, अधिकार एवं विकास को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में एससी मोर्चा को और अधिक सक्रिय करते हुए समाज के लोगों को संगठन से जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में ओबीसी मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला एससी मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

गौरव चौहान ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना एससी मोर्चा की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया के मार्गदर्शन में मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।

समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। समारोह में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए कार्य करने तथा भाजपा एससी मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एससी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, प्रदेश सचिव नरेश नम्बरदार, जिला अध्यक्ष गौरव चौहान, पूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला, पार्षद संजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष,एससी मोर्चा लक्ष्मण तंवर, जिला महामंत्री बिजेंद्र बाल्मीकि, पुनीत गौतम, बंसीलाल, अमरपाल गहलोत, बलराज महाराज, अभिषेक, सिद्धार्थ, सुभाष, राहुल, गौरव कोली एवं महेश, अमित व अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!