क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित एक चोर को काबू किया

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित एक चोर को काबू किया है। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र अजीत सिंह निवासी सेक्टर 58 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अपने सूत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से थाना सेक्टर 58 की इसी महा 1 सितंबर को हुई एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात सुलझाई है। आरोपी संदीप नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से उपरोक्त वारदात में चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!