सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव आयोजित

फरीदाबाद : सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी भक्ति परिवार द्वारा पहला वार्षिक महोत्सव का आयोजन प्याली चौक स्थित कुमाऊं सांस्कृतिक मंडल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति जागरण मंडली द्वारा बाबा के भजन-कीर्तन द्वारा गुणगान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गोविन्द सिंह बिष्ट ने आए हुए सभी अतिथियों व भक्तजनों का स्वागत फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि बताया कि सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ का धाम हिमाचल में है, जहां फरीदाबाद से हजारों श्रद्धालु बसों, कारों व अन्य वाहनों जाकर दर्शन करते है और जो श्रद्धालु वहां नहीं आ सकता है। वह इस तरह के कार्यक्रम में आकर बाबा का गुणगान कर सकता है।

इस अवसर पर गुरू राधेश्याम चौहान, आल इंडिया टैक्स लायर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी, परविन्दर राजपाल, सुनील धीमान, अंकुश शर्मा, विनय भारद्वाज, विक्रम सिंह, बालम सिंह, प्रवीण धीमान, हिमान्शु भट्ट, सुनील यादव, सुरेन्द्र रावत, के.आर. शर्मा, संदीप घिडियाल, बलराम सिंह, चुन्नीलाल, कुलदीप जुयाल, धु्रव बिष्ट, जगतार विरदी, धर्मेश गाबा, सोनू गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुगण मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!