फरीदाबाद पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाही जारी, 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर 4.87 ग्राम स्मैक व 552 ग्राम गांजा किया बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर, सेक्टर 48 व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की टीम ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर 4.87 ग्राम स्मैक व 552 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 4.88 ग्राम स्मैक सहित नेहरु कालोनी से, अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने इरफान वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित डबुआ कालोनी फरीदाबाद से व पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की टीम ने जितेंदर वासी नेहरु कालोनी को 252 ग्रांम गांजा सहित नेहरु कालोनी से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!