ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से जिले के विकास को मिलेगी नई गति : गोल्डी अरोड़ा

भाजपा नेता ने वार्ड नंबर-4 से भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज के समर्थन में मांगे वोट

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : नगर निगम के वार्ड नंबर-4 से भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज के समर्थन में भाजपा के जिला सचिव एवं पंजाबी नेता गोल्डी अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ आज जनसंपर्क अभियान चलाते हुए डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांगे और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह गोल्डी अरोड़ा व भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज का लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान के तहत गोल्डी अरोड़ा ने संजय कालोनी, सेक्टर-23 आदि में नुक्कड सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकारें देश और प्रदेश को विकास की नई राह पर अग्रसर कर रही है, आज समूचे विश्व में भारत जहां मजबूत शक्ति बन रहा है वहीं देशभर में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर आप अपने वार्ड अपने जिले का समुचित विकास चाहते है तो भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करे ताकि वह निगम सदन में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का दूर करवा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम में भी भाजपा छोटी सरकार बनाएगी और भाजपा का ही मेयर बनेगा और उसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार सभी वार्डाे का समुचित विकास करवाने में कोई कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र भारद्वाज वार्ड नंबर-4 के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते है और उनके प्रयासों से इस वार्ड में काफी विकास कार्य भी हुए है, अगर उनकी पत्नी संगीता भारद्वाज पार्षद जाती है तो यकीनन इस वार्ड में विकास करवाने में वह कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संगीता भारद्वाज ने कहा कि वार्ड नंबर चार को विकास के मामले में अव्वल वार्ड बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है और वह सभी को साथ लेकर अपने इस लक्ष्य को पूरा करेंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपकी बेटी और बहन बनकर इस वार्ड की सेवा करूंगी और आपकी समस्याओं को दूर करवाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोडूंगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से भाजपा प्रत्याशी के पति ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, नगेंद्र दत्ता, जुगल किशोर, राजीव महाजन (प्रधान), सचिन बंसल, रवि सोनी,बंटी अग्रवाल, मनी अरोड़ा, दीपक विरमानी, संजीव महाजन, मनीष बत्रा, विकास शर्मा, मनीष चौधरी, आशीष माटा, रोहित भाटिया, सागर दुआ, अशोक गेरा, दीपांकर आहुजा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!