पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने जिले के सभी बीएलए-1 व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली

फरीदाबाद । निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान के चलते जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 में कांग्रेस द्वारा गठित एसआईआर की मॉनीटिरिंग कमेटी के फरीदबाद व पलवल जिला प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने जिले के सभी बीएलए-1 व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।

श्री दलाल ने सभी पदाधिकारियों को एसआईआर का सहारा लेकर भाजपा सरकार द्वारा वोटों को काटे जाने व वोटों के साथ गड़बड़ी किए जाने के बारे में विस्तार से बताया और पदाधिकारियों को जागृत होने के लिए कहा और टिप्स दिए कि किस तरह से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे इस जघन्य कार्य से बचा जाए और लोगों को किस तरह से जागरूक किया जाए। जिससे किसी की सही वोट न कटे और किसी का वोट दूसरा न डाल सकें।

श्री दलाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा कि बूथ प्रबंधन को हर स्तर पर मजबूत करें और आज से ही इस कार्य में जुटे जाए और अपने जिले में बीएलए-1 और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक करें। पुर्नरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा करें और किसी भी संभावित गड़बड़ी पर नजर रखें।

श्री दलाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत फरीदाबाद में 25 प्रतिशत वोटों को और पलवल में 64 प्रतिशत वोटों को ही सही करार दिया है। उन्होंने इस पर अंगुली उठाते हुए कहाकि इससे साफ हो गया है कि पिछले 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईवीएम व वोट चोरी का फायदा उठाकर सत्ता हथियाई है। अब कांग्रेस पूृरी तरह सचेत रहकर नजर रखेगी और जो आदमी बाहर से आकर चुनाव के समय वोट डालते है, भाजपा ऐसे लोगों को गाड़ी भर-भर कर दूसरे प्रदेशों से लाती और जिन वोटरों की मृत्यु हो जाती है उनके नाम पर भी भाजपा वोट डलवा देती है, अब कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देगें। कांग्रेस इस पर पूरी तरह नजर रखेगी और अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी। उनका जल्द ही इसको लेकर एक बड़ी बैठक की जाएगी और सभी कांग्रेसियों को जानकारी दी जाएगी।

जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने श्री दलाल को भरोसा दिया कि इस प्रक्रिया पर पूरी तरह से काम किया जाएगा और बीएलए-2 को मजबूत किया जाएगा।

इस बैठक में पृथला के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के पुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरूण तेवतिया, पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर, राहुल सरदाना, जगन डागर, जिला युवा अध्यक्ष विकास दायमा, मुनेश शर्मा, वेदप्रकाश यादव, अनिल शर्मा, रेनू चौहान, तिलक नागर, डा. सौरभ शर्मा, उमेश कौशिक, सुनीता फागना, एन.के. शर्मा, पम्मी मान, बलजीत अरोड़ा, मोहसिन खान, राहुल नागर, साहबुद्दीन खान, एडवोकेट अनुज शर्मा, दिनेश शर्मा, सीबी यादव, तुषार वत्स, वीर सरपंच, प्रेम यादव, प्रवीन मल्होत्रा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!