जापान में नौकरी देने के नाम पर 1,25,580/-रू की ठगी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

faridabad crime : सेक्टर-82, ग्रेटर फरीदाबाद वासी ने साइबर क्राईम से संबंधित पुलिस को शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने इटोचू कॉर्पोरेशन जापान में सीनियर फाइनेंस मैनेजर की पोस्ट के लिए अप्लाई किया था। जिसके बाद उसके पास ऑनलाईन इंटरव्यू के लिए मेल आया। पहले इंटरव्यू के बाद उसे दूसरे राउंड के इंटरव्यू के लिए कुछ डॉक्यूमेंट भेजने के लिए कहा गया। इंटरव्यू के बाद उसे इटोचू कॉर्पोरेशन जापान से सिलेक्शन और नौकरी के ऑफर लेटर के बारे में एक ई-मेल मिला और फिर डॉक्यूमेंट की फॉर्मैलिटी पूरी करने के लिए उन्होंने उससे कंसल्टेंट के पास IPA (इन प्रिंसिपल अप्रूवल) के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर 38,800/- रुपये जमा करने को कहा, जो उसने उनके बताये खाता में भेज दिये। फिर उसे इटोचू कॉर्पोरेशन जापान से एक ई-मेल और मिला जिसमें वीज़ा के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट 86,780/-रू जमा करने के लिए कहा गया था। जो उसने कुल 1,25,580/-रू ठगों के बताये खाता में भेज दिये लेकिन उससे जापान के मिजुहो बैंक में एक वेतन खाता खोलने के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने के साथ 150000 येन का भुगतान करने को कहा। जो उसने 150000 येन उनके खाता में नहीं भेजे तो उसको कोई पैसा वापिस नही दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित गंगवार (27) वासी गांव राय नवादा जिला बरेली उत्तर प्रदेश, लविश गंगवार (24) वासी ग्राम खुटिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश, परवेन्द्र कुमार (29) वासी बीसलपुर शीशगढ, जिला बरेली उत्तर प्रदेश व अशोक कुमार (23) वासी गांव बल्ली जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि लविश खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 50,000/-रू खाता में आये थे और लविश ने अपना खाता अमित को दिया था और अमित ने इस खाता को आगे परवेन्द्र को दे दिया था। परवेन्द्र आरोपी लविश के खाता में आये पैसों को ATM कार्ड से निकालकर अशोक को दे देता था। आरोपी लविश व अशोक को माननीय अदालत में पेशकर जेल भेजा है वही परवेन्द्र व अमित को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!