क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38,54,000 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस साइबर आपराधियों के लिए सख्त बनी हुई है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38,54,000 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल कि टीम ने दीपक चड्डा वासी न्यु राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 86 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास फेसबुक पर एक लडकी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, उनकी फोन पर बात होने लगी। कथित लडकी ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। जिस पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में कुल 38,54,000/-रुपये निवेश किये लेकिन उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है और उसने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। जिसके खाते में ठगी की राशि के 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी की मुकुंदपुर, दिल्ली में जुतों की बर्श बनाने की फैक्टरी है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!