फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4,43,68,974 रुपये की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार — साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना NIT की टीम ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक डॉक्टर से लगभग 4.43 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में खाताधारक प्रशांत सिंह वासी गोसरपुर जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल खेडकी माजरा, गुडगाँव, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार 24 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक डेटिंग वेबसाइट पर एक युवती से बातचीत हुई, जिसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी संपर्क बना रहा। युवती ने बताया कि वह और उसका भाई फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाते हैं। इसके बाद ठगों द्वारा उसका निवेश हेतु https://www.marketaxess.vip नामक वेबसाइट पर अकाउंट बनवाया गया। अप्रैल से जून 2025 के बीच उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये निवेश कर दिये । जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो वह पैसे नहीं निकाल सका। इस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी अतुल कुमार के साथ मिलकर एक फर्म के नाम से ज्वांइट अकाउंट खुलवा रखा था, जिन्होंने यह बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था। प्रंशात गुडगांव में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनके खाते में ठगी की राशि के 7.5 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। मामले में आरोपी अतुल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!