नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग और आँखों की जाँच का शिविर लगाया गया

फरीदाबाद : डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र फरीदाबाद व Knorr-Bremse India Pvt. Ltd. ने इंदिरा कॉलोनी, मौसी चौक के समीप, सेक्टर-5, फरीदाबाद में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग (स्तन कैंसर, ओवरी कैंसर, सर्विकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर इत्यादि) और आँखों की जाँच का शिविर लगाया|

इसमें कुल 130 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 15 मरीजों को मोतियाबिंद के फ्री ऑपरेशन के लिए और 10 मरीजों को फ्री कैंसर स्क्रीनिंग के लिए चिन्हित किए गए| जिनका आँखों का ऑपरेशन और कैंसर स्क्रीनिंग (ब्लड टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रा साउंड आदि टेस्टिंग) डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा।

यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा| कॉलोनी के सहयोगी मुकेश अग्रवाल ने इस शिविर को सम्पूर्ण होने में अपना सहयोग दिया |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!