साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया

फरीदाबाद : साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जीवन नगर ग्रेटर फरीदाबाद में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया । जिसमें 80 से भी ज्यादा लोगों की नेत्र जांच की गई । जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए । छह लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिनका ऑपरेशन आज संस्था द्वारा निशुल्क कराया दिया गया । संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि लोगों को आंखों की रोशनी देने से बढ़कर कोई पुण्य का काम नहीं है। उनकी संस्था कई वर्षों से यह कार्य कर रही है । संस्था दूर-दूर के गांव में भी जाकर कैंप लगाने पर विचार कर रही है । कैंप आयोजन में प्रधान जतिन गर्ग, शोभित शर्मा, अजय चांदी वाले, ब्रह्मानंद शर्मा, ऋषभ जैन एवं विनय शास्त्री का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!