सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला : तीन दिवसीय चित्रकारी कार्यशाला सम्पन्न

सूरजकुंड (फरीदाबाद) : 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा शिल्प मेला के प्रवेश द्वारा 4 पर डिजाइनर गैलरी परिसर में तीन दिवसीय चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो आज सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 कलाकारों ने भाग लिया।



कार्यशाला का शुभारंभ प्रख्यात चित्रकार जतिन अजारी द्वारा विभाग की सांस्कृतिक अधिकारीयों रेनू हुड्डा एवं सुमन डांगी की उपस्थिति में किया गया था। कार्यशाला में आमंत्रित सभी कलाकारों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों से मेले की शोभा बढ़ाई।



