BJP Faridabad सचिन ठाकुर बने फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

मुख्यमंत्री सैनी सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

फरीदाबाद, 10 सितम्बर। फरीदाबाद के युवा भाजपा नेता सचिन ठाकुर को हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंंत्री फणीन्द्रनाथ से विचार-विमर्श कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा(योगी) ने दी है।

सचिन ठाकुर क्रमश: जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री और वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व निभा रहे है और लगातार पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है। उनकी इसी कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अपनी नियुक्ति पर सचिन ठाकुर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहनलाल बड़ौली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा(योगी),कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, राज्य मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित सभी नेताओं का आभार जताया है।

सचिन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चौतरफा विकास हो रहा है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की झड़ी लगी हुई है। प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं की हितैषी सरकार है। मेरा प्रयास रहे की मैं केन्द्र व राज्य सरकार की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाऊंगा और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोडऩे का काम करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!