मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद की भव्य MSME इंटरैक्शन मीटिंग आयोजित

टाटा पावर सोलर के साथ महत्वपूर्ण समझौता, MSMEs को सोलर, सब्सिडी, फाइनेंसिंग एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

फरीदाबाद : मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (MAF) द्वारा एक भव्य MSME Interaction Evening का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एस. बंगा, CMD, Victora Industries Pvt. Ltd. रहे। कार्यक्रम में फरीदाबाद के प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, MSME विभाग के अधिकारियों तथा टाटा पावर सोलर की टीम ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों को सौर ऊर्जा, स्मार्ट सोलर सॉल्यूशंस, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फाइनेंसिंग सुविधाओं एवं MSMEs के लिए उपलब्ध नई योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उद्योग जगत के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव रमनीक प्रभाकर द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं सभी उद्योग प्रतिनिधियों के स्वागत से हुई। अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

उद्योग जगत में ऊर्जा बचत और नई तकनीक अपनाने पर जोर
मुख्य अतिथि एस.एस. बंगा, CMD, Victora Industries Pvt. Ltd. ने अपने संबोधन में औद्योगिक विकास, नई तकनीकों को अपनाने तथा उद्योगों के बीच आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में उद्योगों के लिए लागत कम करना, ऊर्जा की बचत करना और आधुनिक तकनीक को अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने MAF द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की।

इसके पश्चात MAF के प्रधान सुखदेव सिंह ने सभी अतिथियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योगों की समस्याओं के समाधान तथा नई योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी के लिए इस प्रकार के इंटरैक्शन कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उद्योगों को ऊर्जा की बढ़ती लागत को कम करने के लिए सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने पर भी जोर दिया।

शम्मी कपूर, CMD, Super Screw Pvt. Ltd., ने Manufacturers’ Association Faridabad (MAF) और महासचिव रमनीक प्रभाकर की सराहना करते हुए कहा कि MAF उद्योग जगत की आवाज़ को मजबूती से उठाने और फरीदाबाद के उद्योगों को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से रमनीक प्रभाकर के सक्रिय, समर्पित एवं प्रभावी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उद्योगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने MAF की सकारात्मक एवं उद्योगहितैषी भूमिका की भी सराहना की।

Income Tax, GST और POSH पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में सुनील मंगला ने Income Tax से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट एवं वर्तमान प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों को आयकर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं एवं अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया।

इसके बाद श्री राम अक्षय ने GST पर विस्तृत जानकारी देते हुए वर्तमान GST प्रावधानों, आवश्यक अनुपालन एवं उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट साझा किए।

सुश्री प्रीति जैन ने POSH (Prevention of Sexual Harassment) के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, POSH Act के प्रावधानों तथा संस्थानों एवं उद्योगों द्वारा इसके प्रभावी अनुपालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उद्योग प्रतिनिधियों ने साझा किए अपने विचार

ग्लोब कैपेसिटर्स के CMD एस.पी. अग्रवाल ने औद्योगिक क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं, ऊर्जा की बढ़ती लागत और ऊर्जा दक्षता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उद्योगों के लिए लागत प्रभावी ऊर्जा समाधानों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसके बाद क्राउन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के CMD आर.एस. गांधी ने उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए औद्योगिक विकास के लिए आपसी सहयोग, बेहतर समन्वय एवं नए अवसरों की तलाश को आवश्यक बताया।

रमनीक प्रभाकर को IABC North Region Delhi-NCR का Vice President बनाए जाने पर दी बधाई

कार्यक्रम में Indo-American Business Chamber of SME के चेयरमैन डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने विशेष रूप से MAF के महासचिव रमनीक प्रभाकर को हाल ही में IABC North Region Delhi-NCR का Vice President बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रमनीक प्रभाकर लंबे समय से उद्योग जगत के हितों, MSMEs की समस्याओं तथा औद्योगिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, कार्यक्षमता और उद्योग जगत के साथ मजबूत संपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल रमनीक प्रभाकर के लिए बल्कि फरीदाबाद एवं दिल्ली-NCR के उद्योग जगत के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके माध्यम से क्षेत्र के MSMEs को अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मंचों से जोड़ने तथा भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के नए अवसर मिलेंगे।

डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि आगामी समय में IABC के माध्यम से अमेरिका जाने वाले औद्योगिक डेलीगेशन को ले जाने एवं उसका समन्वय करने की जिम्मेदारी भी रमनीक प्रभाकर को सौंपी गई है। इस डेलीगेशन के माध्यम से भारतीय उद्योगों एवं MSMEs को अमेरिका में नए व्यापारिक संपर्क, सहयोग एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

MSME योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

इसके पश्चात रामनदीप, डिप्टी डायरेक्टर, District MSME Centre, Faridabad, ने MSMEs के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नई स्कीम्स की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों को बताया कि सरकार द्वारा MSMEs के लिए कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं, इन योजनाओं के अंतर्गत किस प्रकार के लाभ एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है, सब्सिडी का लाभ कैसे लिया जा सकता है तथा योजनाओं के लिए आवेदन एवं प्रक्रिया क्या है। उन्होंने उद्योगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

टाटा पावर सोलर ने प्रस्तुत किए स्मार्ट सोलर समाधान कार्यक्रम के मुख्य सत्र में टाटा पावर सोलर की ओर से कार्तिक देव Regional Sales Manager,Tata Power Solaroof ने कंपनी का परिचय देते हुए विस्तृत प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने MSMEs के लिए उपलब्ध Smart Solar Solutions, Government Schemes, Subsidy एवं Financing Options के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उद्योग सौर ऊर्जा को अपनाकर अपने बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को भी सुरक्षित कर सकते हैं। टाटा पावर सोलर की फाइनेंस टीम की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी फाइनेंसिंग सुविधाओं, सब्सिडी एवं वित्तीय विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और MAF सदस्यों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।

इस अवसर पर MAF सदस्यों के लिए एक विशेष घोषणा भी की गई, जिसे उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने सराहा।

MAF और Tata Power Solar के बीच महत्वपूर्ण MOU

कार्यक्रम के दौरान Manufacturers’ Association Faridabad और Tata Power Solar के बीच एक महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर भी किए गए। इसे फरीदाबाद के MSMEs को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर समाधान, जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

टाटा पावर सोलर के Channel Partners की ओर से मनस्वी शर्मा, इशिता शर्मा सहित उनकी टीम उपस्थित रही।

चंद्रमोहन प्रभाकर को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान चंद्रमोहन प्रभाकर को गोल्ड मेडल प्राप्त करने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया भाग

इस अवसर पर MCF के वार्ड नं. 16 के पार्षद एवं Finance Committee के सदस्य मनोज नसवा तथा वार्ड नं. 37 के पार्षद मुकेश अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में MAF की ओर से कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी रवि, वाईस प्रेजिडेंट सुनील सचदेवा, ए के धीमान, महंत ललित गिरी गोस्वामी, सुबोध जिंदल, देवेंद्र, ऋषि, सुंदर सेठी, एस.पी. शर्मा, पारुल रत्रा, जगदीश शर्मा, प्रवीण गुप्ता, कपिल वशिष्ठ, डॉ रवि हांडा, मुकुल ग्रोवर, Quadra Foodworks, Janta Premium Sweets & Bakes
एवं रवि खिंदरिया, बबलू धीमान, गगन धीमान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रधान, महासचिव एवं प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें वीरभान शर्मा, जितेंदर शाह, रोहित रागुंता, इंदरजीत सिंह, आर सी चौधरी, वी पी टंडन, डी पी शांगले, हरीश गोरा, संदीप सिंगल, विवेक गौतम, हेमंत शर्मा, जी एस त्यागी सहित अनेक गणमान्य उद्योग प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों ने Income Tax, GST, POSH, MSME Schemes, Solar Solutions, Subsidy एवं Financing जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम को उद्योग जगत के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

अंत में विवेक गौतम द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, टाटा पावर सोलर की टीम एवं उपस्थित उद्योग प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए Vote of Thanks दिया गया।

MAF द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम उद्योग जगत को नई तकनीक, ऊर्जा बचत, सरकारी योजनाओं, सौर ऊर्जा एवं वित्तीय अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!