Modern B P School में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Modern B P School : फरीदाबाद। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार और प्रिंसिपल जितेन्द्र परमार ने बताया कि शिविर ईएसआई की ओर से आयोजित किया गया।
शिविर में सेन्चटर-15ए स्थित डिस्पेंसरी कम ब्रांच ऑफिसर डॉ. संदीप ने स्कूल स्टाफ की महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें शुगर, बीपी और पल्स की जांच की गई और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. संदीप ने बताया कि पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर यह शिविर आयोजित किया गया और कहा – “नारी का स्वास्थ्य ठीक होगा, तो परिवार ठीक रहेगा।” इस माध्यम से महिलाओं को बीमारियों की जानकारी और स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय बताकर जागरूक किया गया।
प्राचार्य और चेयरमैन ने इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों और स्टाफ का धन्यवाद किया और भविष्य में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।



