आनंद इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

फरीदाबाद : आनंद इंजीनियरिंग वर्क्स (AEW) द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में डॉ. अमित गुप्ता (जनरल फिजीशियन), डॉ. पुष्पा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. मुकुंद शर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) सहित कुल 12 सदस्य उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर आनंद इंजीनियरिंग वर्क्स के प्रबंध निदेशक श्री अजय आनंद, श्री आयुष आनंद, श्री राजपाल शर्मा, श्री धर्मवीर सैनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मेट्रो हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य किसी भी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी होता है और इसी उद्देश्य से कंपनी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है एवं भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।

आनंद इंजीनियरिंग वर्क्स विशेष रूप से मेट्रो हॉस्पिटल के श्री संजीव खत्री, जनरल मैनेजर – मार्केटिंग, एवं श्री देवदत्त, असिस्टेंट मैनेजर – कम्युनिटी आउटरीच,का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता है, जिनके सहयोग एवं प्रभावी समन्वय से इस स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन संभव हो सका।

कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प एवं आयोजन के प्रति सराहना व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!